ग्वालियर की यातायात व्यवस्था के लिये पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई
Mar 28 2022
ग्वालियर। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन की अध्यक्षता में ग्वालियर जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढबनानेे के लिये टै्रफिक प्लान हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त परिवहन अरविन्द सक्सेना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कान्याल, एएसपी अभिनव चौकसे, क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी एसपीएस चौहान, एएसपी यातायात नरेश अन्नौटिया, विक्रम सिंह, स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम विभाग, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्वालियर शहर में यातायात के सुचारू संचालन हेतु सवारी वाहनों के लिये एक रूट प्लान तैयार करने के संबंध में बैठक में चर्चा की गई। वर्तमान में ग्वालियर शहर में संचालित ऑटो, ई-रिक्शा के लिये कोई रूट निर्धारित नही है जिस कारण से यह कही से भी संचालित हो रहे है। जिससे यातायात का संचालन सुचारू रूप से नही हो पा रहा है। उक्त बैठक में ग्वालियर शहर में संचालित सभी सवारी वाहनों के लिये एक टै्रफिक प्लान तैयार करने पर चर्चा की गई। टै्रफिक प्लान में यह निर्धारित किया जावेगा कि किस सवारी वाहन को किस रूट पर चलना है। जिससे इनकी संख्या एक रूट पर अधिक न हो तथा जिन रूट पर सवारी वाहनों की आश्यकता होने पर भी वहां सवारी वाहन संचालित नही हो पा रहे है। ऐसे रूट को चिन्हित कर प्लान में जोड़ा जावेगा। जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा हो और ग्वालियर शहर में यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









