मां केलादेवी के पद यात्रियों को पुष्प माला पहनाकर विदा किया

Mar 28 2022

ग्वालियर। श्रीराजराजेश्वरी मां केलादेवी करौली की पदयात्रा पर ग्वालियर से बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन रवाना हुए। मॉ कैलादेवी के पद यात्रियों का भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पथनगढ़ वाली माता पहुंऊआ के पर पुष्पमाला पहनाकर उन्हें बधाई देते हुए कैलामैया से उनकी सुगम यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने बताया यह पदयात्री पदयात्रा करते हुए 1 अप्रैल को कैलादेवी पहुंचेंग, तथा 2 अप्रैल को नवरात्रि प्रारंभ के प्रथम दिन मां केलादेवी के दर्शन करेंगे।