महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धरने दिए
Mar 28 2022
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर द्वारा आज शहर के सभी वार्डो में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किए गए। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान तथा ग्वालियर दक्षिण के विधायक प्रवीण पाठक के निर्देश पर आज हेमू कालानी लॉक के वार्ड 50 हेमू कालानी चौक पर धरना प्रदर्शन मंडलम अध्यक्ष मोनू भटनागर के नेतृत्व में किया गया। शहर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष इब्राहीम पठान, लॉक अध्यक्ष कैलाश चावला, आईटी सेल की अध्यक्ष तरुण यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी मुनेश निगम, मोनू सोलंकी, बिंदु खान, अनिल गोडय़ाले अन्नू, धीरज ढींगरा, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, दीपक सोनी, मोहमद अजहर, राहुल पंजवानी, अजय तिवारी, हितेश गुप्ता, पिंटू शाक्यवार, रवि शाक्य आदि शामिल हुए।
वहीं इसी क्रम में वार्ड 2 में शब्दप्रताप आश्रम पागलखाने चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश खान, सुरेन्द्र सिंह चौहान, महादेवी परमार, सोबरन सिंह जाटव, संजय माहौर, सोहिल खान, भीकम सिंह जादौन, नरेंद्र प्रजापति, सूरज पंडित, उमेश राजपूत, अन्नू जाटव छोटू शाक्य, राज शाक्य, अमर सिंह, मनोज जाटव सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









