रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने होली मिलन समाहरोह मनाया
Mar 27 2022
ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने होटल रॉयल इन में होली मिलन समाहरोह का आयोजन किया। अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी एव सचिव मानस दुबे, अरूण गोस्वामी ने सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम के मुख्यअतिथि समाज सेवी डॉक्टर केशव पाण्डेय ने कहा होली स्नेह मिलन का पर्व है। आपस मे प्रेमभाव आत्मीयता का त्यौहार है। होली मिलन के अवसर पर ग्वालियर स्वच्छता की ब्रांड इम्वेसडर मत्रिता शर्मा ने सरस्वती बंदना की बहुत मन मोहक प्रशुत्तुति की सभी सदस्यों ने मंत्रिता के साथ स्वच्छता की शपथ लेकर स्वच्छता का संकल्प भी किया।
होली मिलन के अवसर पर राजीव दीक्षित ने बहुत शानदार अंदाज पुराने नगमे पेश किए, अनिता अग्रवाल मंगलेश शर्मा, डॉक्टर रश्मि बाजपेयी, विनीता पटेरिया, वीनू त्रिपाठी, रेखा पाल और सभी रोटरी क्लब रीगल में महिला शक्ति ने साथियों के साथ फिल्मी गाने एव ब्रज की होली के भजनों पर डांस किया। सभी ने फूलों एव गुलाब के साथ होली पर्व मनाया होली के अवसर साजन शर्मा एव बिराट शर्मा दोनो भाइयों ने रंग भंग चकाचक फिरलो पान चबाय इस गाने पर शमा बनाया। इस गाने पर सभी ने अलग अलग ठंग से डांस किया।
इस अवसर पर महेन्द्र शर्मा, शशिकांत चतुर्वेदी, जयदेव शर्मा, अखिलेश पटेरिया, सौरभ चतुर्वेदी, डॉ केजी द्विवेदी, राजकुमार यादव, मोहन सोनी, मुकेश पाल, मुरारीपाल, डॉ अवनीश शर्मा, हिर्देश पाठक, अनुरुद्ध चतुर्वेदी, हेमंत जैन, विकास समाधिया, प्रीति भट, श्रद्धा शिन्दे उपस्थित थे।
रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल की तरफ से उत्कर्ष कार्यो के लिए आश्रम स्वर्ग सदन ग्वालियर विकास गोस्वामी को टीम के साथ एव स्वच्छता अभियान में मंत्रिता एव ब्लड सेवा क्षेत्र में रक्तदान महादान समिति ग्वालियर को सम्मानित किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









