रक्षा समिति का वार्षिक सम्मलेन आयोजित
Mar 27 2022
ग्वालियर। जिला पुलिस लाइन में नगर व ग्राम रक्षा समिति व ट्रैफिक वार्डन का वार्षिक सम्मलेन जिला पुलिस बल के तत्वाधान मे सपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि आईजी ग्वालियर संभाग व पुलिस अधीक्षक ग्वालियर पुलिस रहे। कार्यक्रम का संचालन आरआई पुलिस लाइन द्वारा किया गया, व कार्यक्रम का समापन डीएसपी क्राइम ब्रांच द्वारा किया गया।
कर्यक्रम मे मुख्य रूप से आईजी ग्वालियर द्वारा रक्षा समिति सदस्यों द्वारा किये जा रहे नि:स्वार्थ सेवाभाव की काफी सराहना की साथ आगे भी ऐसा ही सहयोग करने का सभी सदस्यों को कहां गया। एसएसपी ग्वालियर द्वारा रक्षा समिति सदस्यों द्वारा जो हर प्रकार के उत्सवों, त्योहारो आदि पर जो सहयोग करते है वह तारीफ और प्रसंशा के पात्र है। इस अवसर पर सभी अतरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी सीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, शहर व देहात थाना क्षेत्रो के सभी थाना प्रभारी, थाना कैप्टन और सदस्य उपस्तिथ हुये सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र और ड्यूटी सामान वितरित किया गया। जिला रक्षा समिति से डॉ राजकुमार दत्ता, संतोष राठोर, विनय जैन, जय सिंह सेंगर आदि उपस्तिथ रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









