ग्वालियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी-ज्योतिरादित्य सिंधिया
Mar 26 2022
ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर के विकास और प्रगति के लिए वह सतत प्रयासरत हैं और जो योजनाएं चल रही हैं उनमें तीव्रता लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। यह बात श्री सिंधिया ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा विकास कार्यों की मॉनिटरिंग बैठक के दौरान कही।
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।ग्वालियर की सड़कों को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी और जीडीए सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसमें ग्वालियर शहर की 2595 किलोमीटर के नेटवर्क की सड़कों को ग्रेड अनुसार बांटने और उनके रखरखाव को लेकर योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस समीक्षा बैठक में ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर के अलावा जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ग्वालियर के पर्यटन और संस्कृति को दिया जाएगा बढ़ावा
बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर के पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। यूनेस्को द्वारा ग्वालियर को हेरिटेज अर्बन सिटी के रूप में चिन्हित किया गया है। एशिया का यह पहला शहर है जिसे चुना गया है। यूनेस्को द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य शहर में होंगे। इसके अलावा ग्वालियर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। पार्किंग और सड़कों को मजबूत एवं सड़कों पर बिजली के खंभों को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
श्री सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर के एयरपोर्ट के विकास के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य कार्य हो चुके हैं और यहां निर्माण कार्यों का टेंडर भी हो चुका है। बाउंड्रीवॉल निर्माण का काम इस समय चल रहा है और अगले एक-डेढ़ माह में भूमि पूजन का कार्यक्रम बन रहा है। रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों के लिए भी कार्य तीव्र गति से जारी है। उनकी इस संबंध में रेल मंत्री से बात हो गई है और रेल विकास को लेकर और रेलवे स्टेशन पर कार्यों को लेकर जल्दी रूपरेखा बनेगी।
श्री सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर में 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में मानव संसाधन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके लिए वह स्वयं और ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर के साथ प्रदेश सरकार से इस संबंध में बात की जाएगी। इसके अलावा जीवाजी यूनिवर्सिटी में मेडिकल कॉलेज के लिए कार्य किया जाएगा।
ग्वालियर की स्वच्छता को दिया जाएगा बढ़ावा
श्री सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लोगों को खुद भी जागरूक होना होगा। इसके अलावा सफाई कर्मी जो स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं उनके मेडिकल चेकअप को लेकर शिविर लगाए जाएंगे। सांसद विवेक शेजवलकर के सुझाव के आधार पर सफाई कर्मियों का संपूर्ण मेडिकल टेस्ट होगा। 15 से 30 अप्रैल के बीच सफाई कर्मियों का टेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में स्वच्छता को लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण के आधार पर इन वार्डों में बोर्ड लगाए जाएंगे। जिस पर स्वच्छता रैंकिंग अंकित होगी। कुल मिलाकर ग्वालियर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा आम जनता का भी सहयोग आवश्यक होगा।
शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, श्रीमती इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल, श्रीमती मनीषा यादव, रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, परिवहन आयुक्त मुकेश जैन, संभागायुक्त आशीष सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कान्याल, स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह एवं जिला पंचायत के सीईओ आशीष तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









