नि:शुल्क नेत्र शिविर में 62 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित
Mar 26 2022
ग्वालियर। स्व. सरदार रसाल सिंह संधू की स्मृति में एक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन फोर्ट व्यू स्कूल शब्दप्रताप आश्रम में किया गया। जिसमें आखों की जांच की गई, एंव लगभग 62 मरीजों के मोतियाबिंद ऑप्रेशन नि:शुल्क किए जाने का समय और तिथि दी गई। भारी संख्या में आसपास के जरूरतमंद महिला-पुरुष, बुजुर्ग व्यक्तियों ने कैंप में आकर सुविधा का लाभ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमल मखीजानी उपस्थित रहे।
इस मौके पर राजू सेंगर, विनोद शर्मा, राजेश्वर राव, पप्पू वडोरी, हेमलता बुधौलिया, रामवीरसिंह तोमर, सत्येंद्र शर्मा, शैली शर्मा, बिरजू शिवहरे, गौरव कुलश्रेष्ठ, कमलेश कौरव, गिर्राज व्यास, मुलायम सिंह यादव, भीकम खटीक, श्याम गौड़, सतीश खटीक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव ने किया एवं आभार सनी संधू ने प्रेषित किया। शिविर का आयोजन आकाश श्रीवास्तव, सनी संधू एवं सिम्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल कैंसर पहाडिय़ा के सयुंक्त तवत्वधान में किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









