वृद्धों ने देखी आश्रम में फिल्म द कश्मीर फाइल्स
Mar 26 2022
ग्वालियर। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में आश्रम में निवासरत वृद्ध माता-पिताओं को कश्मीर पंडितों पर बनी द कश्मीर फाइल फिल्म दिखाई गई। माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम के चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव ने बताया कि आश्रम में निवासरत वृद्ध माता-पिता में से कई माता पिता चलने फिरने में असमर्थ है और उनकी बड़ी इच्छा थी कि वह द कश्मीर फाइल्स फिल्म को देखें उनकी इच्छा को देखते हुए आश्रम समिति द्वारा आश्रम परिसर में ही 30 फुट का स्क्रीन प्रोजेक्टर लगवाकर वृद्ध माता पिताओं को एवं पदाधिकारियों को द कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाई गई। फिल्म को देखकर सभी वृद्ध माता पिता भावुक हो गए। कश्मीर पंडितों पर हुए अत्याचार पर बनी इस फिल्म को उन्होंने न्याय की एक पहल बताते हुए पूरे राष्ट्र के सामने उनकी सच्चाई को दिखाने पर फिल्म डायरेक्टर की सराहना भी की। इस अवसर पर आश्रम के अध्यक्ष पवन भटनागर चेयरमैन नूतन श्रीवास्तव सचिव श्याम श्रीवास्तव संस्था अधीक्षिका सीमा सक्सेना भाजपा महिला प्रदेश मोर्चा मंत्री ममता भीलवार लक्ष्मी भटनागर वंदना श्रीवास्तव गजेंद्र भटनागर पुष्पा तिवारी मोहन भीलवार आशीष श्रीवास्तव उमा शर्मा सलोनी अंशुल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









