ईओडब्लू ने कॉलेज संचालक के घर सहित चार ठिकानों मारा छापा

Mar 26 2022

ग्वालियर। शनिवार को सुबह के समय आर्थिक अंवेषण व्यूरो (ईओडब्लू) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद कालेज संचालक और शिक्षक प्रशांत परमार के सिटी सेंटर स्थित सत्यम टावर के घर पर छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान टीम को 40-45 तौला सोना और नगदी समेत कई बैंक खाते और उनमें बड़ी संख्या में लॉकर होने की बात सामने आई है। टीम संपत्ति के दस्तावेजों को खंगाल रही है। बता दें कि आरोपी के कई कॉलेज हैं। सूत्र के अनुसार करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति मिलने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। टीम के साथ पुलिस बल भी है। इस दौरान किसी को भी घर से निकलने की आज्ञा नहीं दी गई है। आर्थिक अंवेषण व्यूरो की टीम एक साथ चार ठिकानों पर अपनी कार्रवाई कर रही है।