आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मिशन इन्द्रधनुष का आयोजन
Mar 25 2022
ग्वालियर। आजादी का अमृत महोत्सव एवं 2022 सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 पर आधारित जागरूकता के संदेश को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री शारदा विद्या पीठ कुंज बिहार ग्वालियर में विशाल जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर कुर्सी दौड़, रंगोली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर प्रभावी बनाया गया। कोविड-19 के अनुरूप मास्क, कैप एवं जानकारी से भरपूर प्रिंटिंग कर छात्र-छात्राओं व उपस्थित जनसमूह को वितरण कर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की तरफ से पुरस्कार एवं अतिथियों को आकर्षण स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
आयोजक क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, ग्वालियर के प्रचार अधिकारी एसके साहू द्वारा मंच का संचालन करते हुए विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई, जोकि सार्थक एवं महत्वपूर्ण साबित होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मुन्नालाल गोयल(अध्यक्ष बीज एवं फार्म निगम मध्यप्रदेश शासन) ने आजादी का अमृत महोत्सव पर जानकारी देते हुए कहा के हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आपने जान की आहुति देकर देश आजाद कराया जिनके नाम हम जानते नहीं हैं उन गुम नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया, एवं सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0, के बारे में बताया गया कि जिन स्थानों में जन्म से लेकर 5 साल के बच्चों को सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जो टीके लगाए जाते हैं।आंगनवाड़ी या स्वास्थ्य विभाग में जाकर अवश्य लगवाएं जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर मनीष शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एवं आईपी निवारिया (जिला मीडिया अधिकारी) स्वास्थ्य विभाग ने 2022 सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 पर जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 के कारण जिन स्थानों पर टीकाकरण नहीं हो पाया है, उन स्थानों पर जन्म से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को 7 जानलेवा बीमारी जैसे काली खांसी, खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, हेपिटाइटिस बी, टिटनेस, क्षय रोग जैसे गम्भीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। जिससे शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी। स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी केंद्रों के द्वारा निशुल्क टीकाकरण किया जाता है, अपील है कि अपने नवजात शिशु को लगने वाले समस्त टीका लगवा कर अपने लाडले को सुरक्षित रखें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में श्रीमती रिशु राजावत (प्राचार्य एवं सहायक आयुक्त स्काउट गाइड महिला मोर्चा की महामंत्री) ने जानकारी देते हुए कहा कि आज जो छात्र-छात्राओं के बीच एवं स्थानीय महिलाओं के समक्ष इन विषयों पर प्रकाश डाला गया जो बहुत ही प्रेरणा स्रोत रहा। अनेक उदाहरण देते हुए कि जानकारी दी गई और आज का यह कार्यक्रम बहुत ही सार्थक एवं सराहनीय रहा। उपस्थित जनसमूह को मनोरंजन के साथ जानकारी दी गई उसे उत्साह पूर्वक देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्री शारदा विद्यापीठ शिक्षक शिक्षिकाएं स्थानीय पुरुष महिलाएं छात्र-छात्राएं व जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









