रात को शहर में निकले एसएसपी, खड़े होकर कराई वाहनों की चेकिंग
Mar 25 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी ने गत देर रात 11 बजे से 12 बजे तक शहर के सभी पुलिस अधिकारियों को वाहनों की चेकिंग के लिए सड़कों पर उतार दिया। महाराज बाड़े से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस के टारगेट पर फोर व्हीलर वाहन थे। वाहनों को रोककर काली फिल्म उतरवाई गई और कागज चेक करने के साथ वाहनों की फिजिकल चेकिंग भी की गई। चालक के संदिग्ध नजर आने पर उसकी भी फिजिकल चेकिंग की गई।
एसएसपी अमित सांघी भी रात को सड़कों पर निकल आए। वे चेकिंग प्वाइंटों को चेक करते हुए तारागंज की तरफ से बाड़े आए। यहां एसएसपी ने अपनी निगरानी में वाहनों की चेकिंग कराई। बाड़े के बाद हनुमान चौराहे की तरफ निकलकर चेकिंग प्वाइंट चेक किए। मुस्तैदी के साथ वाहन चेकिंग करने वाले जवानों को शाबाशी दी। जहां चेकिंग सुस्त मिली, वहां के पुलिस अघिकारी व जवानों को फटकार लगाई। एसएसपी ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग थी, ताकि सड़क पर पुलिस की मौजूदगी को देखकर अपराधी कोई दुस्साहस नहीं कर सकें। चेकिंग के दौरान फोर व्हीलर वाहनों की काली फिल्म उतरवाकर जुर्माना वसूल किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









