राठौर पतंग वाले ने 11 साल की बच्ची को गोदाम में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म,आरोपी दबोचा
Mar 25 2022
ग्वालियर। 11 साल की मासूम से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बच्ची गत रात 9 बजे घर के पास ही मोमोस लेने गई थी। रास्ते में पतंग वाले अंकल उसे मिले। पतंग वाले अंकल ने चॉकलेट का लालच दिया और बच्ची को पास ही एक गोदाम में लेकर पहुंचे। यहां उसके आंख पर पट्टी बांधकर दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची का पिता उसे तलाशते हुए गोदाम तक पहुंचा, लेकिन आरोपी ने बच्ची को गोदाम में छुपा दिया। घटना के कुछ देर बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची। मासूम ने अपनी मां और दादी को पूरी घटना बताई है। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर माधौगंज थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर पतंग वाले अंकल को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
माधौगंज के रॉक्सीपुल के पास रहने वाली 11 वर्षीय कनक (बदला हुआ नाम) 6वीं की छात्रा है। गत रात को वह मां से 20 रुपए लेकर पास ही मोमोस लेने के लिए निकली थी। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि तभी पास ही पतंग की दुकान चलाने वाला चतुर्भुज राठौर मिला। बालिका चतुर्भुज को पतंग वाला अंकल बोलती है। चतुर्भुज ने बालिका को अपने पास बुलाया और चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ एक गोदाम में ले गया। गोदाम में पहुंचते ही चतुर्भुज ने बालिका के मुंह और आंख पर कपड़ा बांध दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची वापस नहीं आई तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। कनक का पिता उसे तलाशते हुए गोदाम तक पहुंचा, लेकिन वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर आरोपी ने छुपा दिया। जब बार-बार पिता उसी इलाके में तलाश रहा था तो आरोपी बच्ची को गोदाम में छोड़कर भाग गया। इसी बीच बालिका ने अपने बंधन खोले और बाहर आई।
वारदात की शिकार बच्ची रोते-रोते अपने घर पहुंची तो मां तथा दादी ने उससे पूछताछ की तो घटना का पता चला। इस पर परिजन बालिका को लेकर राठौर पतंग वाले की दुकान पर पहुंचे, लेकिन वह शटर गिराकर भाग चुका था। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने बालिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है।
जब महिला पुलिस अधिकारी ने मासूम से घटना के संबंध में जानकारी लेना चाही तो आरोपी के बारे में जिक्र आते ही बच्ची बोली पतंग वाले अंकल गंदे हैं। महिला पुलिस अधिकारी इन कम शब्दों में बच्ची के साथ हुई पूरी घटना को समझ गई।
माधौगंज टीआई महेश शर्मा का कहना है कि बालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









