गंदे पानी की शिकायत मिलने पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Mar 25 2022

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा वार्ड 15 में कई दिनों से गंदे पानी आने की शिकायत आने से स्थानीय जन परेशान हो रहे है। जानकारी मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस समस्या के बारे में निगम अधिकारियों को अवगत कराया।
सुनील शर्मा ने कहा की यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़ी बड़ी बाते विकास की होती है पर आम जन को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। सुनील शर्मा ने इस समस्या को लेकर मौके पर ही धरना दिया। धरना करीब 4 घंटे तक चला। धरना स्थल पर शर्मा ने कहा की दुखद है ग्वालियर स्मार्ट सिटी बनाने की बाते की जा रही है जबकि जनता को पीने का पानी स्वच्छ नहीं मिल पा रहा है। यह भाजपा शासन व प्रशासन की विफलता है, जब निगम प्रशासन द्वारा सुधार कार्य शुरू करने व अतिशीघ्र समस्या हल करने आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। इस मौके पर अशोक तरेटिया, जितेंद्र भदोरिया, धर्मेंद्र वर्मा, मनीष मन्ना, प्रथम भदौरिया, कल्लू कुशवाह, ओमप्रकाश बाबा, रामनिवास दुबे, करन शर्मा, प्रदीप पलारिया, जीतू चौधरी, दीपक बघेल, करन शर्मा, ओमप्रकाश चौधरी, नारायण कोरी, अर्जुन शर्मा, वीरू सिकरवार, अनुज त्यागी, प्रदीप, विनोद शिवहरे, उमेश प्रजापति, सचिन राठौर, संतोष यादव रामसहाय तोमर, हेम सिंह पाल बंटी रवि तोमर, राने राजपूत,आदि मौजूद थे।