लोगों को दी टीबी से बचाव की जानकारी

Mar 24 2022

ग्वालियर। विश्व क्षय दिवस पर गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला क्षय केन्द्र पर विश्व क्षय दिवस मनाया गया। विश्व क्षय दिवस पर डीटीसी द्वारा रैली निकाली गई। साथ ही लोगों को क्षय के प्रति जागरूक भी किया। रैली का शुभारंभ जिला क्षय अधिकारी डॉ. सीमा जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर समस्त एनटीईपी स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं जेएएच से नर्सिंग स्टाफ द्वारा रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम अनिल बनवारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।