परमात्मा भाव के भूखे, मन में भाव पैदा करें-आचार्य अरविंद
Mar 24 2022
ग्वालियर। परमात्मा को अपना बनाने के लिये आपको मन में भाव बनाना होगा। परमात्मा भाव के भूखे होते हैं, और अपने भक्त के लिये वह सदैव चिंता करते हैं, परमात्मा की प्राप्ति के भी तीन मार्ग है, ज्ञान मार्ग, कर्म मार्ग और भक्ति मार्ग। इसमें भक्ति मार्ग सबसे आसान है। भगवान भक्ति मार्ग वाले भक्त की सदैव ही चिंता करते हैं। इसमें भक्त को चिंता नहीं होती, क्योंकि वह जानता है कि परमात्मा उसका सदैव कल्याण ही करेंगे।
उक्त शास्त्रोक्त बात भागवत वाचक अरविंद महाराज ने कही। वह अलचेश्वर बिहार कालोनी पार्क में श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन बराह अवतार कथा, कपिल व्याख्यान, सती चरित्र, भरत चरित्र एवं अजामिल व्याख्यान भागवत श्रोत्राओं के समक्ष रख रहे थे। आचार्यश्री ने कहा कि ज्ञान मार्ग कठिन मार्ग है। इसमें ज्ञानी को भगवत आराधना के लिये हर परीक्षा से गुजरना पडता है वह यदि गलती करता है, तो उसका भोग भी भोगना पडता है, परमात्मा उसे क्षमा नहीं करता क्योंकि परमात्मा जानते हैं कि इसे पता था फिर भी इसने गलती की।
इसी प्रकार एक मार्ग कर्म मार्ग का होता है, जिसे कर्मो के हिसाब से व्यक्ति को समर्पण भाव रखना चाहिये। ताकि जो भी हो रहा है प्रभु इच्छा से हो रहा है, जो होगा प्रभु इच्छा से होगा। जैसे अर्जुन ने किया। अर्जुन ने भी समर्पण भाव रखा तभी वह दुनियां का सबसे बडा युद्ध भी जीत सका। आचार्य अरविंद ने कहा कि हम भी ईश्वर प्रेम समर्पण भाव से करें। और विश्वास रखें कि ईश्वर ही हमारा बेडा पार करेगा।
आचार्य अरविंद ने कहा कि मनुष्य के लिये इन्द्रियों को अपने वश में करना जरूरी है। यदि आप इन्द्रियों को वश में नहीं कर सकते तो उन्हें अंर्तमुखी बना देना चाहिये। इन्द्रियों को वैसे वश में करने के लिये भाव जगाना होगा। यह भाव ईश्वर का होगा। आचार्य श्री ने कहा कि भगवान को मन की आंखों से देखने का प्रयास करें। तभी पता लगेगा कि भगवान से सुंदर और भगवान से नजदीक यदि कोई है तो वह है मन।
आज 25 मार्च को आचार्य अरविंद महाराज के श्रीमुख से प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन कथा, रामकथा, भगवान बालकृष्ण कथा, नंदोत्सव का विस्तृत विवरण होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









