फूलों की बारिश कर खेली होली

Mar 24 2022

ग्वालियर। संजीवनी समाज सेवा संस्था ने होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम मे सभी ने गुलाल लगाकर फूल की बारिश कर होली गीत पर राधाकृष्ण के संग नृत्य कर होली खेली। सरप्राइज गेम खेले, हाऊजी, होली है पहला नबर खेला। कार्यक्रम मे नीलम जैन, रुकमणी बंसल, अध्यक्ष चित्रा जैन, सचिव रितु सलूजा, नीलम चौहान, मेघा अग्रवाल, ममता गुप्ता, अंजली शर्मा, सुषमा बाकलीवाल, सुनीता जैन, रोली जैन, दुबे, आंटी ज्योति जैन, अनीता जैन उपस्थित रही। बेटी आशी कृष्ण और बेटी मायरा राधा बनी।
शिवधाम में गाये भजन, खेली होली
मॉडल टाउन वेलफेयर सोसायटी की महिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह शिव शक्ति धाम पर रखा गया। जिसमें पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किये। तत्पश्चात एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु भार्गव ने नारी सशक्तिकरण पर कोमल है तू कमजोर नहीं...गीत की प्रस्तुति दी। साथ ही एसोसिएशन की महिलाओं ने होली के गीतों पर सुंदर डांस प्रस्तुतियां दी। अंत में चाट-पकौड़ी व लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर शोभा गुप्ता, हेमा भार्गव, रानी भदौरिया, मानसी भार्गव, नीलम पांडे, नीलम चौहान, राखी, अंजू शर्मा, ज्योति तिवारी, साधना वशिष्ट, एबी शर्मा, शिवानी शर्मा आदि उपस्थित थीं।