एटीएम पिन व ओटीपी किसी से भी नहीं करें शेयर: दंडोतिया

Mar 24 2022

ग्वालियर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर पूर्व अपराध ने एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित स्मार्ट शहरों में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा विषय पर व्यायान दिया। श्री दंडोतिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी में नागरिकों को इंटरनेट से जुडी हुई सेवाओं का लाभ लेने के साथ-साथ सायबर अपराध और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना बहुत जरुरी है। आप सभी अपनी गोपनीय जानकारी जैसे एटीएम पिन, ओटीपी और अन्य निजी संवेदनशील जानकारी किसी भी दशा में किसी के भी साथ साझा नहीं करें। फेसबुक सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर पैसों की मांग करने वाले व्यक्तियों से जागरूक रहें।
फिर भी यदि दुर्भाग्यवश साइबर फ्रॉड के शिकार हो जायें तो घबराये नहीं अपने परिवारजन या निकट सबन्धी को साथ लेकर पुलिस को तुरंत सूचित करें। इस मौके पर अतिथि वक्ता डॉ.अंजलि पाटिल ने यूचर चेलेंजेस फॉर स्मार्ट सिटीज अर्बन ऑजर्वेटरी विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। स्मार्ट शहरों में साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा खतरों पर उनकी टीम से सब इंसपेटर रजनी सिंह साइबर क्राइम सेल प्रभारी द्वारा स्लाइड शो के माध्यम से प्रस्तुति दी गयी जिसमें सायबर क्राइम के तरीकों फिशिंग, मेसेजिंग और लैकमेलिंग आदि को पहचानने और बचने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एलके जैन ने की।