फागुनी फुहार होली मिलन समारोह सम्पन्न
Mar 24 2022
ग्वालियर। श्री गहोई वैश्य महिला विकास समिति रजि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फागुनी फुहार होली मिलन समारोह का आयोजन लहारिया कम्पाउन्ड लोहिया बाजार में आयोजित किया गया। इस होली मिलन समारोह सांस्कृतिक आयोजन में 2 सैकड़ा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस आयोजन की जानकारी देते संस्था की अध्यक्ष डॉ वीरा लोहिया सचिव रिचा विलैया संयोजिका डॉ शिखा कटठल सिम्मी मोदी, ममता रावत, नम्रता कसाव,रमा विलैया, शिवानी विजपुरिया, ने बताया कि इस आयोजन में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जैसे हास्य कवि सम्मेलन, डांस प्रतियोगिता, कब्बाली, राधा कृष्ण झांकी, सरप्राइज गेम्स भी महिलाओं के लिए रखे गए थे। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नीरू सिंह ज्ञानी वरिष्ठ भाजपा नेत्री थी। निर्णायक मंडल में डाक्टर कान्ति लहारिया उपस्थित थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि नीरू सिंह ने कहा कि आज के इस दौर में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है, महिलाओं ने घर की देखरेख के साथ सामाजिक एवम राजनेतिक क्षेत्र में भी आगे आ रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवम निर्णायक मंडल का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों ने किया।
कवि सम्मेलन में डाक्टर शिखा कटठल ने जैसे ही अपना पाठ प्रारंभ किया बैंक लूट कर नीरव भागा सोता चौकीदार कूछ भी पूछो एक ही उत्तर नेहरू जिम्मेदार पर जमकर तालियां पिटी। होली क्वीन सविता लहारिया, राखी नगरिया बनीं। गुजिया कंपटीशन में सरोज विजपुरिया प्रथम, दिव्या द्वितीय प्रियंका छिरौल्या तृतीय स्थान पर रही हंसी के फब्बारे में शिखा कटठल, पिंकी विलैया, निवेदिता, माधुरी छिरोलया, सरप्राइज गेम में दीक्षा विलैया, अमृता, साधना बिजलियां बनी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









