केले के ट्रक में भरा 888 किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Mar 24 2022
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच व झांसी रोड थाना पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस ने विक्की फैक्ट्री के पास खड़े कैलों से लदे ट्रक में से 888 क्विटंल गांजा कीमती लगभग एक करोड़ रूपये, एक ट्रक कीमती 15 लाख रूपये तथा लगभग 12 टन केले कीमती 1 लाख रुपये बरामद किया है। पुलिस ने गांजे के साथ राजेश, जसराम जाटव व रामाधार तोमर को पकड़ा है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि केलों के बीच गांजा छिपाकर हैदराबाद से ला रहे थे, आगरा में उतारना था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
नशीले पदार्थों के खिलाफ आइजी अनिल शर्मा व एसएसपी अमित सांघी जीरो टोलरेंस नीति के तहत नशीले पदार्थों के तस्करों को पकडऩे के लिए शहर में जाल बिछा रखा है। एसएसपी को मुखबिर से सूचना मिली कि हैदराबाद से आगरा गांजे की बड़ी खेप जा रही है। भारी मात्रा गांजा केलों के बीच छिपाकर रखा है। यह ट्रक विक्की फैक्ट्री के आसपास खड़ा है। एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया को गांजे को पकडऩे के लिए निर्देशित किया।
केले से लदे ट्रक को आधी खाली कराने पर मिला गांजा
एएसपी क्राइम ने डीएसपी क्राइम रत्नेश तोमर, क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी डीपी गुप्ता व झांसी रोड थाना प्रभारी संजीवनयन शर्मा के नेतृत्व में गांजे को पकडऩे के लिए टीम गठित की। विक्की फैक्ट्री चौराहे के आगे शिवपुरी लिंक रोड, फोरेस्ट डिपो के पास एक ट्रक खड़ा हुआ दिखा, ट्रक में पुलिस टीम को ट्रक चालक सहित तीन व्यक्ति बैठे दिखे। पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी लेने हेतु ट्रक को अनलोड कराया गया तो ट्रक में 37 प्लास्टिक के बोरे मिले जिन्हे खोलकर देखने पर बोरों में गांजा भरा होना पाया गया। बोरों की तौल कराने पर प्रत्येक बोरे में 24-24 किलो ग्राम गांजा कुल 888 किलो कीमती लगभग एक करोड़ रुपये का पाया गया, जिससे जप्त किया गया। इसके अलावा आरोपियों के पास से केले से भरा ट्रक भी जप्त किया गया। पकड़े गये तीनों आरोपियों से गांजा लाने तथा बेचने के सबंध में की गई प्रारम्भिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह केले के ट्रक में गांजे की बोरियां भरकर हैदराबाद(आध्रप्रदेश) से लाकर आगरा लेकर जा रहे थे और किसी को संदेह न हो इसलिए केलों से भरे ट्रक में गांजे की बोरियों को छिपा दिया था।
इनकी रही सराहनी भूमिका
नरेन्द्र सिसौदिया, सतीश यादव, चन्द्रवीर गुर्जर, भगवती सोलंकी, घनश्याम जाट, जितेन्द्र तोमर, रामबाबू, आशीष शर्मा, नरवीर राना, रणवीर यादव, राघवेन्द्र भदौरिया, राजीव शुक्ला, अभिषेक तोमर, राजकुमार, यादवेन्द्र उपाध्याय, सचिन धाकड़, चेतन यादव, राजकुमार शर्मा, सुरेन्द्र गिल, जितेन्द्र शर्मा, जगजीत गिल, संदीप सेन, रामकेश गुर्जर, भूपेन्द्र घाकड़, अनिल राठौर इस टीम में शामिल थे।
एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि पहली बार इतनी बड़ी तादाद में गांजा पकड़ा गया है। इससे पहले इतनी बड़ी तादाद में गांजा कभी नहीं मिला है। यह हैदराबाद से यहां तक आया है। कहां जाना था पूछताछ की जार ही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









