23 मार्च को शैक्षणिक अवकाश घोषित करो- भारद्वाज

Mar 23 2022

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा बुधवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस एवं शहीद हेमू कालानी के शताब्दी जन्मदिवस पर 23 मार्च को शैक्षणिक अवकाश पूरे मध्यप्रदेश में घोषित करने की मांग को लेकर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में धरना दिया गया।
शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा स्थल पर हिंदू महासभा के डॉ जयवीर भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा के अंदर 23 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन मध्यप्रदेश की सरकार को भी राष्ट, भक्ति का परिचय देते हुए अवकाश कोशिश करना चाहिए। और ईसाई मिशनरी स्कूलों को शक्ति से पालन कराने के लिए आदेश जारी करने चाहिए। जिससे बाल एवं युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकें। जिसका उपस्थित विधायक, पूर्व विधायक सहित सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी, संगठनों के प्रमुखों ने हाथ उठा कर समर्थन किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नव मनोनीत पदाधिकारियों को हिंदू राष्ट्र का संकल्प दिलाते हुए घोषित पदों पर श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, राहुल गुप्ता, योगेश मंडेलिया, निहाल सिंह सिरोजिया, धर्मेंद्र बरेलिया  अखिल सक्सेना, ईश्वर माहौर को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर रामबाबू सेन, हरीदास अग्रवाल, लोकेश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। धरना प्रदर्शन करने वालों में मोहन सिंह बघेल, ब्रजेश झा, पवन माहौर, आनंद माहौर, नरेश बाथम, धर्मेंद्र कुशवाह, छोटू प्रजापति, रवि कुशवाह, सरदार अमित सिंह, विशाल प्रजापति, आरती सूर्यवंशी, कल्पना सिकरवार, सुधा पाल, सुनंदा विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन मोहन सिंह बघेले ने किया।