मैं भी काशी बाबा का सेवक हूं-प्रद्युम्न सिंह
Mar 23 2022
ग्वालियर। प्रजापति समाज के आराध्य देव श्रीकाशी बाबा का दो दिवसीय मेला बुधवार को श्रद्धा भक्ति होली के साथ संपन्न हुआ। श्रीकाशी बाबा देवस्थान न्यास के महामंत्री ने बताया कि ग्वालियर से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित बेहट प्रजापति समाज के आराध्य देव श्रीकाशी बाबा दो दिवसीय मेला समारोह का शुभारंभ 21 मार्च से हुआ।
वही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर श्रीकाशी बाबा के मेला समारोह के समापन समारोह में अपने संबोधन ने कहा कि मैं भी प्रजापतियों के परिवार का सदस्य होने के नाते श्रीकाशी बाबा का सेवक हूं। मैं हर समय बाबा की सेवा के लिए हाजिर हूं।
इस दौरान समाज के ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा दिल्ली मुंबई उत्तर प्रदेश राजस्थान के अनेक जिलों से श्रद्धालु जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई उन्होंने बताया कि इस मेला समारोह में पुरुषों के अलावा महिला एवं बच्चों ने भी वहीं पर रह कर श्रीकाशी बाबा की पूजा अर्चना बड़े श्रद्धा भक्ति के साथ की। मेला समारोह में अनेक मंडलों ने अपने रंगारंग प्रस्तुतियां के माध्यम से श्रद्धालुओं का मनोरंजन के साथ-साथ श्रीकाशी बाबा देव की कथाओं को भजन मंडली वालों ने अपनी गायिकी के माध्यम से सुनाया।
वहीं दूसरी ओर दुकानें भी मेला परिसर से दूर लगाई गई थी और मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 1 किलोमीटर दूरी पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। मेला परिसर में एक भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया, परिणाम स्वरूप आवागमन में श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इस नवीन व्यवस्था में मेले में दुकान लगाने वालों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि टीनसेट में भंडारा की व्यवस्था की गई थी महिलाओं की बैठने की व्यवस्था की गई थी।
मेला समारोह के समापन के अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापति ने स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद भगवान दास प्रजापति ने भी संबोधित किया। प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्वागत करने वालों में प्रहलाद प्रजापति, जवाहर प्रजापति, दुर्गा प्रसाद पहाडिय़ा, डालचंद प्रजापति, मनीराम प्रजापति, रामबाबू प्रजापति, रामहेत प्रजापति, किशन प्रजापति, भगवान दास प्रजापति, आनंद प्रजापति, जीवन लाल प्रजापति, सुल्तान प्रजापति, मयंक प्रजापति नत्थाराम नेताजी, रामचरण प्रजापति आदि शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









