पोस्टर बनाए व स्लोगन लिखकर ली जल संरक्षण की शपथ

Mar 23 2022

ग्वालियर। महाविद्यालय परिसर में आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम में शासकीय कमलाराजा महाविद्यालय ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना कि स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर बनाकर, नारा लेखन व जल संरक्षण की शपथ ली। जिसमें छात्राओं ने पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग करने और साथ ही सभी आमजनो को भी ऐसा करने के लिए जागरूक करने की शपथ ली।
स्वयं सेविकाओं ने यह भी बताया कि जल संरक्षण यों जरूरी है, जल संरक्षण के या लाभ हो सकते हैं, जल संरक्षण के लिए वह स्वयं या करती हैं और जल संरक्षण से भावी पीढ़ी को या व कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है। जल का संरक्षण करना ही हमारा भविष्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ वीणा शुक्ला, डॉ कृष्णा और डॉ संगीता सोमवंशी ने स्वयं सेविकाओं को जल संरक्षण पर जागरूक किया और जल संरक्षण के लाभ बताएं। कार्यक्रम में स्वयंसेविका कामिनी शर्मा, भानुप्रिया माहौर, भूमि सविता, आंचल कुशवाह, अनामिका राठौर, वर्षा कटारे, पूनम, रितिका, सोफिया, कुसुम जाटव, मोनिका बघेल, चंचल प्रियंका, रानी वंशकार, हिमांशी शर्मा, शिवानी राजोरिया एवं स्नेहा ससेना आदि स्वयं सेविकाएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रही।