जरूरत के अनुसार जल का करें इस्तेमाल: पांडेय

Mar 23 2022

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने पेन डिस्ट्रिट प्रोजेट के अंतर्गत वल्र्ड वाटर डे स्वर्ग सदन आश्रम ग्वालियर में मनाया गया। इस अवसर पर आमजन, रोटेरियन्स, बच्चों, सीनियर सिटीजन व बहनों ने रोटेरी क्लब रीगल ग्वालियर के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी एव मुख्य डॉ केशव पाण्डेय के साथ जल बचाने के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ पाण्डेय कहा कि आप जल का सही जरूरत के अनुरूप सही इस्तेमाल करें। पानी को वरबाद न स्वयं करेंगे पानी के दुरुपयोग को रोकने का कार्य करेंगे बारिश में तालाब, डेम, पुरानी बावड़ी, नदियों में जल का संचय कर सकते हैं। पानी को री साइकिल करके भी पेड़ धुलाई में इस्तेमाल कर सकते हैं।
अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी ने कहा जल है तो कल है। पानी के बिना मनुष्य पशु पक्षियों जीव जंतु पेड़ पौधों कुछ भी सभव नहीं है। जल ही जीवन है स्वयं के लिए आने वाले पीढिय़ों के जल बचाना आवश्यक है। जल संरक्षण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग पद्धति से हम वर्षा होने पर भी जमीन को पानी से रिचार्ज कर सकते है यह भी बहुत अ'छा सफल तरीका है।
इस मौके पर सौरभ चतुर्वेदी, मानस दुबे, अरुण गोस्वामी, राममोहन त्रिपाठी, अनिल चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, एचआर तिवारी,  मुकेश जैन, डॉ रुनवाल, राजेंद्र मुदगल, विभा अनेजा, जूली बहन, फैजान, शाशक दंडोतिया, आकाश बरुआ, विकास गोस्वामी सभी उपस्थित थे। जल का अप व्यय रोकने की सभी ने शपथ ली।