भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू हमारे आदर्श: कांग्रेस

Mar 23 2022

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर हेम सिंह की परेड स्थित त्रिमूर्ती चौराहा पर भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू की प्रतिमा पर नमन कार्यक्रम आयोजित किया। डीसीसी अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सरदार भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव ने ब्रिटिश सरकार को हिला दिया था, और विशेष रूप से अमृतसर में जलियावाला बाग कांड से भगत सिंह को पीड़ा हुई तो उन्होंने पढ़ाई छोड़कर देश को आजाद कराने के लिये नौजवान भारत सभा की स्थापना कर देश के युवाओं को भारत की आजादी के आंदोलन में समर्पित करने का संकल्प लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हमें तीनों शहीदों की शहादत पर गर्व है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
अमर शहीदों को किया याद
सर्वे भवन्तु सुखिन समिति एवं हिंदू उत्सव समिति द्वारा अमर शहीद सरदार भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरू के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति, गजेन्द्र सिंह तोमर, कैलाश सिंह किरार, एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित थे।