सूरज की तपिश थमने का नाम नहीं ले रही
Mar 22 2022
ग्वालियर। होली के त्योहार के बाद से ही सूरज की तपिश ने जो रफ्तार पकड़ी है यह थमने का नाम नहीं ले रही है। अंचल में पड़ रही गर्मी का आलम यह है कि अब दिन के साथ ही रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय के अनुसार आगामी तीन दिनों तक गर्मी का दौर लगातार जारी रहने से गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी, जबकि पाकिस्तान व पूर्वी राजस्थान से अंचल में आ रही गर्म हवा के चलते दिन व रात के पारे में बढ़ोतरी होने से गर्मी अंचलवासियों को परेशान करती दिखेगी।
बीते एक सप्ताह से सूरज के तेवर कड़े हो गए हैं, वातावरण में नमी के सूखने व उत्तर-पूर्व से लगातार अंचल में प्रवेश कर रही गर्म हवा ने सुबह से पड़ रही गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना होने पर मजबूर कर दिया है। घर से बाहर निकलते ही सूरज की तपन परेशान करती दिख रही है।
बढ़ी टोपी-गमछा, चश्में की बिक्री
मार्च महीने में ही सूरज के तेवर मई जैसे होने से दिन ही नहीं अब रात में भी गर्मी का अहसास शहरवासी घर के अंदर भी महसूस कर रहे हंै। लोग घरों से बाहर निकलने पर टोपी, गमछा व धूप की तपिश से बचाव के लिए चश्में का सहारा ले रहे हैं। जिसके चलते बाजार में टोपी, गमछा ही नहीं बल्कि धूप के चश्में की बिक्री मार्च महीने में ही शुरु हो गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









