स्वास्थ्य शिविर तथा फन ऐक्टिविटीज के साथ बच्चों ने मनाई होली

Mar 22 2022

ग्वालियर। एफटीएस एकल युवा टीम द्वारा जगजीवन नगर सात फुटा रोड पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर बाल शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्र निगोतिया तथा डॉक्टर रजनीश नीखरा ने बच्चों को हेल्थ टिप्स देते हुए जरूरी दवाएं वितरित की। बच्चों का हेल्थ चेकअप भी डॉक्टरों ने इस अवसर पर किया। कैम्प में करीब 145 बच्चों ने चेकअप कराया। साथ ही साथ टीम द्वारा फन ऐक्टिविटीज के माध्यम से होली का त्योहार भी मनाया।
इस अवसर पर अंजली बत्रा, संचिता गुप्ता, संगीता मल्होत्रा, शाम्भवी, उदय अग्रवाल, सोनम जैन, कश्यप, आयुष खंडेलवाल, अनुराधा झा, प्राची गोयल आदि उपस्थित थे।