सेंट्रल जेल में रंगोत्सव की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीता

Mar 22 2022

ग्वालियर। ग्वालियर साउंड एंड इवेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में रंगोत्सव का कार्यक्रम सेंट्रल जेल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू एवं विशिष्ट अतिथि प्रभात कुमार थे। अधिक जानकारी देते हुए ग्वालियर साउंड एंड इवेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुबई से आये सोनी चैनल एस फैक्टर विनर गीत सागर एवं इंडियन आइडल 4 फेम शिनी सोनाने ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। इसके अलावा आशुतोश रिषि, लोकेश चतुर्वेदी, विवेक शर्मा रेंचो ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र श्रीवास्तव एवं स्नेहा मेडतवाल ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं कलाकारों का एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर साउंड एंड इवेंट एसोसिएशन परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।