जेसीआई ग्वालियर गुरुकुल का होली मिलन समारोह संपन्न
Mar 22 2022
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर गुरुकुल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कृष्णा वाटिका जनकगंज में किया गया। कार्यक्रम में फूलों एवं गुलाल की होली के साथ रासलीला का आयोजन हुआ। रासलीला में आगरा से आये कलाकारों की प्रस्तुति ने सभी उपस्थित अध्याय सदस्यों एवं जॉन 6 के पदाधिकारियों एवं विभिन्न अध्याय से पधारे अध्याय अध्यक्षों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नाच गाने के साथ ठंडाई एवं स्वादिष्ट दाल-बाटी का आनंद लिया।
कार्यक्रम के संयोजक विनोद अग्रवाल, सहसंयोजक संतोष उपाध्याय थे। कार्यक्रम में संस्था की नम्रता सक्सेना, सुनील मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, श्रीमति निधि त्रिपाठी, जितेंद्र गुप्ता, प्रफुल गुप्ता, नितिन गुप्ता, अतुल शर्मा, संदीप मंगल, विजेंद्र सिंघल, रामेश्वर गोयल, संजीव निगोतिया, कविता सोनी, गुलनाज, अजय शर्मा, अनिल जैन, विजेता चौहान, आनंद मिश्रा, ललिता बंसल, अमृता शर्मा, आदित्य सोनी एवं संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









