रायसेन की घटना को लेकर विहिप ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
Mar 22 2022
ग्वालियर। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रायसेन की घटना को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा ने बताया कि रायसेन जिले के खमरिया में अनुसूचित जाति परिवारों पर हुए हमले का विश्व हिन्दू परिषद ने विरोध जताया है। ज्ञापन के माध्यम से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि यह सुनियोजित हमला था। इसमें करीब 32 लोग घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। विहिप कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जिन हमलावरों ने यह कृत्य किया है उनकी तत्काल गिरफ्तारी हो और पीडि़त परिवारों को समुचित आर्थिक सहायता दी जाए। एसडीएम पुष्पा तुषार ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को वरिष्ठ कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पप्पू राठौर, मनोज रजक, मनोज गोडिया, मुनेश गुप्ता, रविराज लुढेले, कृष्णकुमार रावत, दीपक माझी, नीरज ऊधिया, गोलू सेन, गजेन्द्र दिसौरिया, कपिल भार्गव, रवि शर्मा, रंजीत रजक, नरेश बगबईया, शंकर शाक्य, रवि जैन, अविनाश जगताप, राकेश कुशवाह, सचिन राजपूत, आकाश रजक, मनोज विश्व कर्मा, वीर सिंह, रिकी गौडिय़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









