भारत विकास परिषद के होली मिलन समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन

Mar 21 2022

ग्वालियर। भारत विकास परिषद् विवेकानंद शाखा द्वारा होली मिलन समारोह व आगामी सत्र 2022-23 के लिए नवीन कार्यकारिणी हेतु चुनावी आम सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी के रूप में अमित भार्गव प्रांतीय संयोजक सामूहिक सरल विवाह, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सीए अरुण डागा राष्ट्रीय महालेखा परीक्षक, शाखा अध्यक्ष मेघना सिंघल, जेसी गोयल, शशांक मित्तल, वीके गोयल, सुभाष गुप्ता, नीति अग्रवाल, अरूणिमा गोयल, नीरव सिंघल एवं अन्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से सतीश जैन अध्यक्ष, अंकुर गोयल सचिव व गुंजन सिंघल कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए। शाखा अध्यक्ष मेघना सिंघल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गत वर्ष की गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तुलसी के पौधे वितरित किए गए। अतिथियों व सदस्यों ने सुंदर गीतों व कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। फूलों व गुलाल से होली महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विनती राजपूत ने किया व आभार सीए धर्मेंद्र अग्रवाल ने व्यक्त किया।