सूरज की तपिश दिनों-दिन तीखी होती

Mar 21 2022

ग्वालियर। सूरज की तपिश दिनों-दिन तीखी होने व अंचल में कोई भी सिस्टम के एक्टिव नहीं होने के कारण राजस्थान व गुजरात के कच्छ इलाके से पूर्वी मध्यप्रदेश के रास्ते अंचल में आ रही गर्म हवा ने शहरवासियों को गर्मी से बेहाल कर दिया है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि आगामी अड़तालीस घंटों तक अंचलवासियेां को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। वहीं दिन व रात के पारे में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी होने से गर्मी परेशान करती दिखेगी।
उपाध्याय ने बताया कि गुजरात के कच्छ से अंचल में लगातार आ रही गर्म हवा से दिन व रात के तापमान के बढऩे का सिलसिला जारी रहने से लोगों को गर्मी ने मार्च में ही खासा परेशान कर दिया है। गर्मी बढऩे का कारण उपाध्याय ने राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर प्रेरित चक्रवात बने होने को कारण बताया है। इस वजह से वहां से गर्म हवा का लगातार आना जारी हैं। अभी तीन-चार दिन तक तापमान में वृद्धि होने का दौर जारी रहने की संभावना है।