होली पंजाबी तड़क के सुपरहिट बॉलीवुड गाने पर मैम्बरो ने किया डांस, बुलट पर ली सेल्पी

Mar 21 2022

ग्वालियर। अरे जा रे हट नटखट ना छू रे मेरा घूँघट पलट के दूँगी आज तुझे गाली रे....होली खेले रघुवीरा अवध में होखेले रघुवीरा अरे.....रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे....होली के दिन दिल खिल जाते हैं....जैसे महिला- पंजाबी सूट ओर पुरुष पंजाबी कुर्ता पजामा परिधान में प्रमोद- संगीता सौगानी, प्रणव-आस्था पाटनी, शोभित-निशा पाटनी सुशांत-प्रीति गौधा, रवि-रागिनी जैन, विकास कविता पाटनी, अजय अंजू जैन ने सामूहिक होली के गीतो पर जमकर डॉस किया तो सभागार में तालियों गडगडहाट गूज उठी। होली मिलन पंजाबी होला मोहल्ला थीम पर हुआ। यह मौक था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की ओर से नई सड़क स्थित तेरहपंथी धर्मशाला में होली मिलन समारोह में रंगरंगा कार्यकम आयोजित किया गए। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि सोशल गुप के संरक्षक विकास गंगवाल, अनिल शाह व निर्मल पाटनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष अकिंत पाटनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कु मानवी ने मंगचरण नृत्य प्रस्तुति दी। संस्था के अध्यक्ष पुलक शिल्पी जैन, सचिव विपिन सुनीता जैन एवं हितेंद्र प्रियंका बोहरा कोषाध्यक्ष ने अतिथियो एवं मैम्बरो ने गुलाल के फूलो से होली खेलने के साथ केशरिया तिलक लगकर बधाई दी।
समारोह स्थल पर पंजाबी थीम पर सेल्पी जोन मनाया गया था। जिसम महिलाए पुरूष और बच्चे बुलेट पर सेल्पी का आंनद उठा रहे थे। साथ में मैम्बर गुप फोटो की सेल्पी जमकर हुई।