सीसीटीवी कैमरे तोड़े, समेट ले गए चार लाख का माल
Mar 21 2022
ग्वालियर। परिवार के साथ होली मनाने गए फैक्ट्री कर्मचारी के घर के ताले चटकाकर चोरों ने नगदी 43 हजार रुपए के साथ ही सोने व चांदी के जेवर तथा अन्य सामान पार कर दिया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू फोर्ट व्यू कॉलेनी की है। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसी ने उनके घर के ताले टूटे देखे तो उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के न्यू फोर्ट व्यू कॉलोनी निवासी महेन्द्र पाल पुत्र बहादुर सिंह फैक्ट्री कर्मचारी है। वह होली का त्यौहार परिवार के साथ मनाने के लिए शिवपुरी गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखे 43 हजार रुपए नगदी के साथ ही दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, कान के टॉप्स, नाक की नथ तथा टीवी व चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। वारदात का पता सुबह चला जब पड़ोसी ने उनके ताले टूटे देखे तो उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही वह वापस आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फिंगरपिं्रट टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त ने बताया कि बीस फरवरी को उन्होंने बेटी की शादी की थी और जो 43 हजार रुपए चोर ले गए है। वह बेटी की शादी में मिले लिफाफे थे। चोर लिफाफे वहीं छोड़कर नगदी ले गए है।
पीडि़त ने बताया कि चोर उनके सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए है, लेकिन सामने लगे कैमरे में चोर वारदात के बाद माल समेटकर ले जाते कैद हुए है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जेवर नगदी ले गए चोर
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के जडेरूआकला निवासी वीपी सिंह पुत्र कैलाश सिंह प्राइवेट जॉब करते है। वह अपने गांव होली मनाने के लिए गए थे और घर पर ताला डाल गए थे। जब वह वापस आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखी दो चांदी की करधोनी, सोने के टॉप्स, अंगूठी तथा अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









