समाज कल्याण की कामना के साथ किया देव पूजन चित्रांशों ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का किया समापन

Mar 20 2022

ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने आज 20 मार्च रविवार को मारकंडेश्वर महादेव मंदिर फूलबाग पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का पूजन कर मांगी समाज कल्याण की कामना और इसी के साथ 17 मार्च से शुरू प्रसाद वितरण कार्यक्रम का किया समापनचित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर बताया की शो परिवार के सभी पदाधिकारियों ने विगत 17 माह से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम जोकि स्लम बस्तियों फुटपाथ पर रहने वालों,अस्पताल में उपस्थित  मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए होली की शुभकामनाओं के साथ भेंट करने का जो संकल्प किया था वह आज आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के पूजन के साथ ही पूर्ण हुआ। चित्रांश संस्था CIWO के समस्त अधिकारियों ने आज फुलवाग पर स्थित भगवान मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजित भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर अभिषेक कर चंदन रोरी से टीका किया उसके उपरांत भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात भगवान को भोग लगाया और समस्त उपस्थित जनों में उनका प्रसाद वितरण किया। भगवान से कोरोना काल में फैली बीमारियां दुवारा उत्पन्न ना हो, समाज में सभी का कल्याण हो सब लोग निरोगी रहें और धर्म की राह पर चलें, ऐसी मंगल कामना भी की ।पूजन के पश्चात फुलवाग पर स्थित स्लम बस्तियों में होली की प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव संरक्षक एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नूतन श्रीवास्तव महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव महिला प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव युवा जिला अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव महिला जिला अध्यक्ष आरती श्रीवास्तव  जिला उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव जिला महामंत्री शिवम श्रीवास्तव जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे