भारत विकास परिषद शाखा समर्पण सम्मानित

Mar 20 2022

आज स्वच्छता महासकंल्प 2022 का कार्यक्रम न्यूज 24 मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ व लल्लूराम डॉटकॉम के संयुक्त तत्वावधान में नगरनिगम ग्वालियर के सहयोग से अटलबिहारी ऑडिटोरियम जीवाजी विश्विद्यालय  में मिशन ग्रीन- ग्वालियर क्लीन  पर परिचर्चा के साथ हुआ। इसमें भारत विकास परिषद शाखा समर्पण को पिछले 43 माह से भी अधिक समय से 2 मिनट रास्ट्र के नाम कार्यक्रम जो महाराज बाड़े पर नियमित सुबह ठीक 8-30 बजे किया जाता है जिसमे  राष्ट्रगान के बाद स्वच्छता व ग्रीन ग्वालियर क्लीन ग्वालियर के लिए लगातार अपील की जाती है, इसकार्य के लिए शाखा समपर्ण को सम्मानित किया गया, यह सम्मान संस्थापक संजय धवन अध्यक्ष गुलाब प्रजापति उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल सचिव प्रदीप लक्षणे व महेश धीमान जी के द्वारा लिया गया। यह सम्मान ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर जी ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर जी व अध्यक्ष मध्यप्रदेश  राज्य बीज निगम मुन्नालाल जी गोयल व निगम आयुक्त किशोर कन्याल जी के करकमलों से दिया गया। 
इस परिचर्चा में शाखा की ओर से संजय धवन व गिरीश अग्रवाल जी ने अपने विचार व्यक्त किये व ग्रीन ग्वालियर क्लीन ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर एक पर कैसे लाया जाए ये सुझाव दिए।
प्रदीप लक्षणे जी के द्वारा सभी को एक -एक तुलसी का पौधा भेंट किया गया व पॉलीथिन हटाओ के लिए सभी को एक- एक कपड़े का थैला भी भेंट किया गया। 
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप लक्षणे जी के द्वारा दी गई है।