दौज पर भाई ने बहन को चाकू मारे हालत गंभीर, आरोपी फरार
Mar 20 2022
ग्वालियर। दौज पर भाई ने बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर की है। घटना का पता चलते ही घायल को परिजन ने जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पेट के जख्म शायद भर भी जाएं, लेकिन भाईदूज के मौके पर एक भाई ने बहन के दिल और मन पर जो जख्म दिए हैं वह शायद ही कभी भर पाएं। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर निवासी 19 वर्षीय नेहा पुत्री गिर्राज जाटव छात्रा है। टीका करने के बाद वह तथा उसका भाई कौशल जाटव पैप्सी पी रहे थे। बहन ने गिलास में पैप्सी ली और पी ली। तभी उनके दरवाजे की घंटी बजी तो छात्रा गेट खोलने आई तो दरवाजे पर उसकी बुआ और उनका बेटा आए हुए थे। वह बुआ तथा भाई से बात कर रही थी, तभी कौशल ने उसे ऊपर बुलाया तो वह उसके पास पहुंची। यहां पर कैलाश ने उसका मुंह बंद कर चाकू उसके पेट में तीन बार मारा, जिससे वह घायल हो गई।
वारदात के बाद फरार
घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से भाग निकला। मामले का पता चलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और गंभीर हालत में भर्ती कराया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की तो वह अपने घर से गायब मिला। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पहले से बना रखी थी प्लानिंग
छात्रा ने पुलिस अफसरों को बताया कि जब भाई ने बुलाया तो वह वहां पर पहुंची तो भाई पहले ही कमरे मेें चला गया और उसने पहले से ही लाइट बंद कर रखी थी, जिससे उसे चाकू नजर नहीं आया और अंदर कदम रखते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि कौशल पबजी खेलता है और साइको जैसा व्यवहार करता है। पुलिस अब पता लगा रही है कि कहीं उसने पबजी का कोई टास्क पूरा करने के लिए तो वारदात को अंजाम नहीं दिया है।
टीआई थाटीपुर दीपक यादव का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात का स्पष्ट कारण अभी नहीं पता चला है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के हाथ आने पर कारण का पता चलेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









