सराफा में जलाई जाएगी सबसे बड़ी होली

Mar 17 2022

ग्वालियर। शहर की सबसे बड़ी होली सराफा बाजार में जलाई जाएगी। यहां की होली 10 फीट ऊंची रहेगी। इसे विशाल रूप देने के लिए 30 हजार कंडे लगाए जाएंगे। होलिका दहन के दौरान मथुरा से आई मंडली रासलीला की प्रस्तुती देगी। वहीं दाल बाजार में 25 हजार कंडों से होली तैयार होगी।