सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं निगमायुक्त

Mar 17 2022

ग्वालियर। निगमायुक्त किशोर कन्याल ने शहर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
निगमायुक्त किशोर कन्याल ने गुरुवार को प्रात: सुबह स्वच्छ्ता अभियान के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निगमायुक्त श्री कन्याल ने सूर्य नमस्कार चौराहे पर निरीक्षण करते हुए चाय के ठेले पास पड़े कचरे को लेकर समझाइश देकर कचरा साफ करवाया तथा ठेले वाले को कचरा डस्टबिन में ही डालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उसी क्षेत्र में वाटर लाइन लीकेज से सड़क पर फैल रहे पानी को बंद करवाने के निर्देश तुरंत मौके पर संबंधित इंजीनियर को दिए। 
निगमायुक्त श्री कन्याल सिटी सेंटर,न्यू हाई कोर्ट होते हुए नीडम रोड पहुंचे तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीच सड़क पर कचरे का ढेर पर आवारा पशुओ का जमाबड़ा देख नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कचरा साफ  करने और जानवरों को नियंत्रित करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री किशोर कन्याल ने फूलबाग स्थित निगम प्रशासक कार्यालय जलविहार में चल रही सफाई व्यवस्था देखा और नवसंवत्सर के पहले साफ पानी भरने के लिए पार्क अधीक्षक से कहा।
पूर्व निगम आयुक्त विनोद शर्मा से मिलकर दिलाई स्वच्छता की शपथ
निगमायुक्त किशोर कन्याल ने आज स्वच्छता व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान पूर्व निगम कमिश्नर विनोद शर्मा से मुलाकात करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा पूर्व निगम आयुक्त विनोद शर्मा के साथ ग्वालियर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया।