होली से पहले ग्वालियर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Mar 17 2022

ग्वालियर। होली के मौके पर शहर में सौहार्द बना रहे और किसी तरह का झगड़ा फसाद ना हो, इसके लिए पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च महाराज बाड़े से शुरू हुआ और लश्कर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरा। पुलिस के फ्लैग मार्च निकालने का कारण लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिले। आमतौर पर जिले में होली के मौके पर शांति रहती है लेकिन पुलिस ऐसा कोई मौका नहीं छोडऩा चाहती है जिससे शांति व्यवस्था बिगड़े।