होलिया में उड़े रे गुलाल, होली आईं होली आईं की धुन पर रहगीर रूकने पर मजबूर
Mar 17 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय होली आयी ये रंग लाई का सांस्कृतिक आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल पर किया गया। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय कट्टल ने बताया कि होली आई रे रंग लाई आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रमेश अग्रवाल पूर्व विधायक, एएसपीराजेश दंडोतिया उपस्थित थे।
ग्वालियर शहर में होली के इस पावन पर्व पर होली आयी रे रंग लायी का सांस्कृतिक आयोजन विगत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। होली की एकता का परिचायक है इसके तहत होली के गीतों पर एकल नृत्य प्रतियोगिता युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली गीतों पर आधारित यह डांस प्रतियोगिता में एकल नृत्य एवम् युगल नृत्य प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ग में विजेताओं को प्रथम व द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ साथ विशेष पुरस्कार भी समापन पर दिये गए।
इन गीतों पर दी प्रतिभागियों ने प्रस्तुति
अनिका गुप्ता ने रंगीला सारा रा सारा, होली आई होली आई, रिद्धिमा सिंह ने पिया तोसे नैना लागे रे, खुशी शर्मा ने मुर्शीद खेले होली, माही पाठक ने बद्री की दुल्हनिया वैश्णवी गोयल ने जहां जहां जाए राधे, अनुष्का सोनी ने होलिया में उड़े रे गुलाल, लक्षिता सिकरवार ने जा रे हट नटखट, हरा रंग डाला, मोहे रंग दो लाल, आध्या दुबे ने रंगी सारी गुलाबी चुनरिया, साक्षी भदोरिया ने हरा रंग डाला, आरोही जैन ने जय जय शिव शंकर, याशिका ने पद्मावत होली जैसे होली के गीतों पर सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता मैं प्रस्तुति देकर भागीदारी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









