चित्रांश होली का पर्व खाद्य सामग्री पिचकारी रंग गुलाल का वितरण कर मनाएंगे
Mar 16 2022
ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन होली का पर्व चार दिवसीय मनाएगा। 17 मार्च होलिका दहन 18 मार्च पड़वा 19 मार्च पड़वा एवं 20 मार्च भाई दूज के दिन आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर करेंगे वितरण कार्यक्रम का समापन।
चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस को दी जानकारी में बताया कि चित्रांश बंधुओ द्वारा होली का पर्व अपने परिवार के साथ के अलावा पूरे शहर के साथ चार दिन मनाया जाएगा। जहां स्लम बस्तियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों के साथ, शहर में मौजूद सरकारी अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ, फुटपाथ पर रहने वाले लोगों के साथ, बैलून बेचने वाले बच्चों के साथ पिचकारी रंग गुलाल एवं खाद्य सामग्री जैसे मठरी पपड़ी गुजिया बिस्किट नमकीन इत्यादि का वितरण कर और उनको गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी जायेंगी।
वृद्धों के साथ चित्रांश खेलेंगे गुलाल और फूलों की होली
चित्रांश श्याम श्रीवास्तव ने बताया की चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी माधव बाल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्ध माता-पिता ओं के साथ गुलाल एवं फूलों की होली खेलेंगे। वृद्धों को गुलाल से कोई परेशानी ना हो इसके लिए इको फ्रेंडली गुलाल की समुचित व्यवस्था की जाएगी एवं उसी के साथ फूलों की होली भी खेली जाएगी और वृद्ध जनों को होली का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









