होली आते ही पिचकारी की दुकानें सजी, दो साल बाद बिना पाबंदियों के त्योहार

Mar 16 2022

ग्वालियर। होली का त्यौहार आते ही शहर की दुकानों पर पिचकारी और गुलाल सज रही है माता पिता के साथ बच्चे दुकानों पर पहुंचकर पिचकारी और गुलाल खरीद रहे हैं इस बार नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विराट डोरेमोन मॉडल की पिचकारिया आई है अगर कीमत की बात करें तो इनकी कीमतों में कोरोना संक्रमण काल के बाद 15 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है।
ग्वालियर सहित पूरे भारतवर्ष में हर्ष और उल्लास से मनाया जाने वाला होली का त्यौहार कल शुक्रवार18 तारीख को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शहर की बाजारों में जोर शोर से शुरू हो गई है। बाजारों में लगने वाली दुकानों पर इस बार बच्चों के लिए नई किस्म की पिचकारिया बाजार में उतरी हैं। जिसमें डोरेमोन छोटा भीम विराट कोहली व अन्य किस्म की पिचकारिया आई है। अगर बीते 2 साल की बात करें तो करोना अकाल के चलते पूरे शहर भर में लॉकडाउन लाया गया था प्रशासन की सख्ती के कारण लोग होली के त्यौहार को हर्ष उल्लास से नहीं मना पाए थे। मगर इस साल प्रशासन द्वारा सभी नियम हटा दी गई है। इस बार बच्चे अपने माता-पिता के साथ बाजारों में पहुंचकर गुलाल और पिचकारिया की खरीदारी कर रहे हैं।
वही पिचकारी बेचने वाले दुकानदार विशाल गोयल का कहना है कि इस बार बच्चों के लिए कई प्रकार की पिचकारी हैं आई है अगर इनकी कीमत की बात करें तो पिछले 2 साल के कोरोना संक्रमण के चलते इनके दामों में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जो पिचकारी 50 रुपये में बिकती थी आज 65 रुपये में बिक रही है। बाजार में 20 से लेकर 1 हजार रुपये तक की पिचकारी है मौजूद है।