रैन बसेरा में बच्चों के साथ मनाई होली

Mar 16 2022

ग्वालियर। बुधवार को दिव्यांशी शिक्षा क्रांति समिति द्वारा सिटी सेंटर स्थित रैन बसेरा में दिव्यांशी फाउंडेशन द्वारा जिन बच्चों को पढ़ाया जाता है उन सभी बच्चों को गुलाल लगाकर मिठाई एवं स्वल्पाहार वितरित किए साथ ही सिटी सेंटर ब्रांच पर जिन शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्हें संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पत्रकार आनंद धाकड़ उपस्थित रहे, एवं रेन बसेरा के बच्चों द्वारा आनंद धाकड़ को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर समानित किया। इस कार्यक्रम में उत्कर्ष, प्रियंका, अंकिता समाधिया, स्वाति चौहान, अंजली गौतम उपस्थित रहे।