ईश्वर के प्रेम और विश्वास को प्रमाणित करता है होलिका दहन

Mar 15 2022

ग्वालियर। संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर गोलपाड़ा के चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में लोगों के द्वारा एकत्रित किए गए होली पर चढ़ाए गए नारियल की होली जलाई जावेगी। उनका कहना है कि घर-घर होलिका दहन गली मोहल्लों में होलिका दहन हमें यह प्रमाणित करता है कि अग्नि समरथ है वह कुछ भी जला सकती है भष्म कर सकती है। लेकिन परमात्मा के प्रेम और विश्वास को नहीं जला सकती चाहे, पिता ही दुश्मन क्यों न हो जाए, बुआ के रूप में उसका परिवार ही दुश्मन क्यों ना हो जाए, लेकिन परमपिता परमात्मा के विश्वास को नहीं जलाया जा सकता। ऐसा प्रहलाद के जिंदा रहने और होलिका के जल जाने से प्रमाणित करता है। 
ईश्वर पर प्रेम विश्वास करने वाले का कभी कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसी खुशी और उल्लास में लोग पकवान बनाते हैं, अबीर गुलाल उड़ाते हैं, रंगों में सराबोर हो जाते हैं, यह रंगों का त्योहार हमें सीधा ईश्वर से जोड़ता है।