जेसीआई और लॉयन्स के मैत्री मैच में जेसीआई की टीम विजयी रही

Mar 15 2022

ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर गुरुकुल और लायन्स क्लब ग्वालियर एक्सलेसी के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट एग्रीकल्चर कॉलेज में सम्पन्न हुआ। जिसमें जेसीआई ग्वालियर गुरुकुल की टीम विजयी रही। 51 रन बना कर तीन विकिट ले कर मैन ऑफ़ द मैच हंसराज पाठक रहे, वहीँ बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी डॉ कपिल परमार को मिली, बेस्ट बेटसमैन संजय कदम रहे, बेस्ट फिल्डर का अवार्ड संदीप मंगल को मिला। इस मैत्री मैच में जेसीआई एवं लायंस क्लब के सभी प्लेयर्स ने बहुत इंजॉय किया। कार्यक्रम में जेसीआई इंडिया जॉन 6 के लक्ष्मण शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीँ विशिष्ट अतिथि के रूप में जेलर प्रभात कुमार उपस्थित थे। विजेता सिंह चौहान उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्पोंसर हल्दीराम एवं कंप्यूटर गैरिज थे। विजेता टीम कि ट्राफी हल्दीराम की तरफ से एवं उपविजेता टीम की ट्राफी कंप्यूटर गैरिज की तरफ से रही। 
टीम के प्लेयर्स में जेसीआई की तरफ से नम्रता महाडिक, अभिषेक त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, नितिन गुप्ता, रामेश्वर गोयल, विजेंद्र सिंघल, अतुल शर्मा, संदीप मंगल, आनंद, प्रफुल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, हंशराज पाठक, अंकुर पांडेय, विनोद, कपिल परमार थे। वहीं लॉयन्स की टीम से सीपीएस राजपूत, हेमंत अग्रवाल, कुलदीप, दलवी, प्रशांत, विनोद, आशीष, बलोदी, संदीप, संजय, प्रमोद, संजय कदम, आदेश, मोहित, राजीव, कैलाश, योगेश उपस्थित थे।