उत्तर प्रदेश से गांजा सप्लाई करने आए दो तस्कर पकड़े

Mar 15 2022

ग्वालियर। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 24 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है यह गांजा तस्कर किसे सप्लाई करने आए इसकी जांच की जा रही है। बरामद किए गए गांजे की कीमत 5 लाख से ज्यादा बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है
ग्वालियर के बिरला रेलवे स्टेशन के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्करों को पकडऩे में सफलता हासिल की है पकड़े गए तस्कर उत्तर प्रदेश के सीतापुर महुआ के रहने वाले बताए गए हैं। यह तस्कर पि_ू बैग में गांजा भरकर ग्वालियर सप्लाई करने आए थे। पूछताछ करने पर पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम अनमोल तिवारी और जीतेंद्र जाटव बताया है। पुलिस ने 24 किलो गांजा बरामद किया है बरामद किए गए की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। खास बात यह है कि इससे पहले भी पड़ाव थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी करने आए एक महिला सहित 5 गांजा तस्कर को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 और एक के बाहर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 किलो से अधिक ज्यादा गांजा पकड़ा था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इनसे पहले पकड़े गए तस्कर दंपती से मिला था क्लू
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में गांजे की खैप लेकर ग्वालियर तस्करी करने आ रहे हैं थाने की एक टीम बनाकर घेराबंदी कर  बिरला स्टेशन के पास से दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा था, तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।