स्मैक बेचने वालों की सूचना देने पर युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा
Mar 15 2022
ग्वालियर। सिरौल थाना पुलिस ने वीरेंद्र गोस्वामी का कलारी वाल तिराहा सिरौल से अपहरण कर तीन बदमाशों ने कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी के पीटने के मामले में नामजद दो आरोपियों को पकड़ लिया है। पूर्व पार्षद रामविलास गोस्वामी ने बताया कि आरोपी से फरियादी की पूर्व की कोई रंजिश नहीं है। स्मैक बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने पर बदमाशों ने उसका अपहरण कर मारपीट की है। मुरार थाने में पदस्थ आरक्षक ने स्मैक तस्करों तक यह बात पहुंचा दी थी कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत वीरेंद्र गिरी करता है। यह बात एसएसपी अमित सांघी के संज्ञान में आ गई है। उन्होंने अपने स्तर पर विवेचक व संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी है। एसएसपी नशे के मामले में सख्त है। इससे पहले एएसआइ व प्रधान आरक्षक को निलंबित कर चुके हैं।
सिरोल थाना प्रभारी गजेन्द्र धाकड़ ने बताया कि दो दिन पहले गोला का मंदिर थाना क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र पुत्र मोहन गिरी गोस्वामी को बातचीत के बहाने सोनू जाट ने बुलाया। जब वह उससे मिलने पहुंचा तो वहां पर पहले से ही संतोष कुशवाह, नानू भी खड़े थे। यहां पर संतोष पुरानी रंजिश पर उससे गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर कट्टा अड़ा दिया और उसे अगवा कर ले गए थे। एक कमरे में बंद कर हमलावरों ने उसकी कट्टे के बट, लेजम, लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। इसका पता चलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश की और एक होटल से नानू उर्फ मोहित तथा उदित यादव को पकड़ा। सिरौल थाना प्रभारी ने बताया कि अभी देहाती नालिसी पर प्रकरण दर्ज किया है। अभी फरियादी अस्पताल में भर्ती है। घायल के कथन के बाद ही हमले का कारण पता चल सकेगा।
सवा लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी
होली के लिए अवैध शराब की संग्रहित इंटक मैदान लाइन नंबर-1 में अवैध शराब उतारे जाने की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही एक कमरे में शराब उतार रहे भोला सिंह सिकरवार उसका भांजा दीपक राजावत छतसे कूदकर भाग गए। पुलिस ने सवा लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









