रक्तदान किया, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

Mar 14 2022

ग्वालियर। समाज सेवी संस्था यूथ पावर केयर रक्तदान सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बानमौर एसडीओपी दीपाली चंदोलिया एवं आरडी सिंह कमांडेंट होमगार्ड ने शिविर का शुभारंभ किया।
एसडीओपी दीपाली चंदोलिया ने रक्तदान के बारे जानकारी दे कर जागरूकता का संदेश दिया। शिविर ग्वालियर रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग रहा। मनीष गुप्ता पत्नी पूजा गुप्ता एवं नीरज जैन पत्नी गरिमा जैन ने जोड़े के साथ रक्तदान किया। वे हर चार महीने में स्वेच्छ से रक्तदान करते हैं। संस्था अध्यक्ष ने बताया यह शिविर को सफल बनाने में सदस्य दीपक राजपूत की अहम भूमिका रही है उन्होंने अपने क्षेत्र नागरिकों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। संस्था द्वारा एवं मुय अतिथि द्वारा नीरज जैन, गरिमा जैन, मनीष गुप्ता,पूजा गुप्ता, साक्षी गर्ग, संजय मंगल, इजाज खान, शुभम जैन, हर्षदेव पाठक अन्य सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।