प्रदेश सरकार ने किया युवाओं के साथ छलावा: शर्मा
Mar 14 2022
ग्वालियर। पिंटो पार्क पर पूर्व में सब्जी बेचने वालों को हटाकर जोन बनाकर विस्थापित किया गया था, रोड से दूर वे फड़ लगाकर अपना पेट पाल रहे थे। सोमवार को अचानक उन पर जेसीबी चलाकर तोड़ फोड़कर दी गई। जानकारी मिलते ही प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने मौके पर पहुंच व गरीबों का दर्द देखा। सुनील शर्मा ने कहा की ग्वालियर स्मार्ट सिटी बनाई जा रही है या बेरोजगार करने व गरीबी न हटाकर गरीबों को हटाया जा रहा है। सुनील शर्मा ने कहा की कुछ चंद चौराहे सजाने से ग्वालियर स्मार्ट सिटी नहीं बनेगा। ग्वालियर स्मार्ट सिटी जब बनेगी जब हर गरीब के चेहरे पर खुशी होगी। सुनील शर्मा ने कहा गरीब पर दमन बंद करो। हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा केंद्र की मोदी सरकार ने किया था। हर वर्ष लाखो युवाओं को रोजगार देने का वादा प्रदेश की शिवराज सरकार ने किया था। प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा की युवाओं से किए छलावे के विरोध में गांधीवादी तरीके से आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। शर्मा ने कहा युवाओं के साथ धोखा व छलावा करना अत्यंत दुखद है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









