ट्रेन की चपेट में आने से दंपति घायल, महिला की हालत गंभीर

Mar 14 2022

ग्वालियर। सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। विवेकानंद नीडम रेलवे क्रॉसिंग पर एक दंपति को ट्रेन टक्कर मारकर चली गई। वह तो गनीमत थी कि दोनों की जान बच गई, लेकिन महिला की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं पति मामूली रूप से चोटिल है। पुलिस के अनुसार सोमवार को सुबह के समय विवेकानंद नीडम रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के आने-जाने का सिलसिला जारी था। दोनों तरफ के फाटक बंद थे।
तभी महिला और पुरुष जो कि पति-पत्नी बताए जा रहे हैं ने फाटक क्रॉस कर दूसरी तरफ का ट्रेक पार करने लगे। इस दौरान स्पीड से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई। चीख पुकार के बाद रेलवे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में एबुलेंस बुलार दोनों को भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर बताया कि महिला के सिर में चोंटे हैं। घायल महिला का नाम वंशिका और उसके पति का नाम महेन्द्र निवासी सेवानगर बताया जा रहा है। पुलिस उनसे हादसे के बारे में पूछताछ कर रही है।